मेरे ऊपर बायोपिक बने मैं नहीं चाहती: माधुरी दीक्षित

By Tatkaal Khabar / 28-05-2019 02:17:41 am | 41070 Views | 0 Comments
#

मुंबई : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं. माधुरी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है.
उन्होंने कहा ‘यह बहुत बड़ी अफवाह है. मैं नहीं जानती कि इसका स्रोत क्या है. मैं नहीं चाहती कि मुझ पर कोई बायोपिक बनाई जाए. मैं अपने जीवन में और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं. अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए.'

माधुरी की हाल ही में ‘कलंक' फिल्म आई थी. उन्होंने हालांकि प्रियंका चोपड़ा के साथ मिल कर, अपने जीवन पर एक श्रृंखला तैयार करने की योजना बनाई है.