आज ही के दिन अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंधे थे

By Tatkaal Khabar / 03-06-2019 03:55:48 am | 19703 Views | 0 Comments
#

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी अभिनेत्री जया बच्चन की शादी की 46वीं सालगिरह पर सोमवार को अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन ने इस स्टार जोड़ी की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। 

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में अमिताभ को व्हाइट शर्ट और ब्लैक स्वेटशर्ट में देखा जा सकता है, जबकि इसमें जया सफेद सूट, पर्ल नेकलेस और इयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं। 

इस तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा है- ‘‘मेरे माता-पिता को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई! हमेशा की ही तरह आप दोनों को ढेर सारा प्यार। हैशटैग 46 एंड काउंटिंग।’’

साल 1973 के 3 जून को अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंधे थे। जहां तक अभिनय की बात है, अभिषेक साल 2018 में आई फिल्म ‘मनमर्जियां’ के बाद से रजत पटल पर नहीं दिखे हैं।