अंगूठे की चोट बना वजह धवन हुए विश्व कप से बाहर, ऋषभ पंत लेंगे जगह

By Tatkaal Khabar / 19-06-2019 03:12:10 am | 21003 Views | 0 Comments
#

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बुधवार को एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी विश्व कप-2019 के बाकी के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। धवन को हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। वह जुलाई के मध्य तक चिकित्सकीय निगरानी में रहेंगे। 

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "कई विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए धवन जुलाई के मध्य तक निगरानी में रहेंगे, इसलिए वह आईसीसी विश्व कप-2019 के बाकी के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।"