रसोई गैस की कीमतों में हुई भारी कमी गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर 78.50 रूपए हुआ सस्ता...

By Tatkaal Khabar / 01-06-2017 03:32:10 am | 14413 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली : अब एलपीजी ग्राहकों के लिए खुशखबरी है गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस के 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 78.50 रूपए की भारी कमी की गई है और यह दिल्ली में अब 552.50 रुपय का मिलेगा। नयी दरें आज से लागू हो गईं हैं।  

तेल वितरण क्षेत्र की अग्रणीय कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में तीन रुपय 88 पैसे प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है। दिल्ली में इसका दाम अब 446.65 रुपय हो जाएगा। 

गौरतलब है कि सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को वित्त वर्ष के दौरान 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराती है। 12 से अधिक सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत देनी होती है।