विस चुनाव रिजल्ट:खेल के खिलाड़ी योगेश्वर दत्त एवं बबीता फोगाट राजनीति के अखाड़े में हुए चित्त

By Tatkaal Khabar / 24-10-2019 01:57:07 am | 26239 Views | 0 Comments
#

भिवानी। हरियाणा की राजनीति के अखाड़े में पहली बार उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लड़ने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त को कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा ने मात दी। वहीं बबीता फोगाट को निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर से हार का सामना करना पड़ा। बबीता तीसरे स्थान पर रही।

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे योगेश्वर दत्त और कांग्रेस उम्मदीवार कृष्णा हुड्डा के बीच कड़ी टक्कर हुई। शुरुआती रुझानों में योगेश्वर दत्त आगे चल रहे थे लेकिन अचानक पूरा खेल पलट गया और कृष्ण हुड्डा ने ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान को पटखनी दे डाली। योगेश्वर दत्त को चार हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा।

बबीता फोगाट को भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बबीता को निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर से हार का सामना करना पड़ा।कॉमनवेल्थ गेम्स की दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट दादरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही थीं।