बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को 2 साल के लिए किया गया निलंबित

By Tatkaal Khabar / 29-10-2019 03:32:17 am | 19680 Views | 0 Comments
#

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को 2 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए शाकिब से संपर्क साधा था, लेकिन शाकिब ने इसकी जानकारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एसीयू को नहीं दी। इसके बाद आईसीसी ने ये कदम उठाया है।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को ICC भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के उल्लंघन के तीन आरोपों को स्वीकार करने के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।"

सटोरिये के पेशकश की जानकारी नहीं देने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के टेस्ट और टी20 कप्तान शाकिब अल हसन पर ये कार्रवाई की है। दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद अब शाकिब तीन नवंबर से शुरू हो रहे भारत दौरे पर नहीं आ सकेंगे। शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है।