अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की होगी Z श्रेणी सुरक्षा

By Tatkaal Khabar / 09-01-2020 02:04:26 am | 17365 Views | 0 Comments
#

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, अब उन्हें जेड सुरक्षा मिलेगी. राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला को सीआरपीएफ जेड सुरक्षा प्रदान करेगी. इसके साथ ही डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और आईएडीएमके नेता और उप मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम की भी सुरक्षा घटाई गई है.

सुरक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जेड सुरक्षा हटा ली गई है. गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है. दोनों नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा दी गई थी. दरअसल जेड कैटेगरी स्तर की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 4 या 5 कमांडर भी होते हैं. अतिरिक्त सुरक्षा दिल्ली पुलिस या सीआरपीएफ की ओर से मुहैया कराई जाती है.

सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट कार भी शामिल होती है. इसमें शामिल सभी कमांडो मशीनगन और आधुनिक संचार के साधनों से लैस रहते हैं. इसके अलावा इन्हें मार्शल ऑर्ट से प्रशिक्षित किया जाता है.