घातक हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को 56 फीसदी तक कम कर सकती है चाय

By Tatkaal Khabar / 14-01-2020 04:24:39 am | 18739 Views | 0 Comments
#

चाय का एक कप आपको हमेशा डॉक्टर से दूर रख सकता है. यही नहीं यह आपके जीवनकाल को बढ़ा सकता है. 'यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी' में इस पर बड़ा खुलासा किया गया है. शोधकर्ताओं का कहना है कि सप्ताह में तीन या अधिक बार चाय पीने से हार्ट की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है. बीजिंग में चीनी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं ने इस पर बड़ा रिसर्च किया है. इस अध्ययन में 100,902 ऐसे लोगों पर शोध किया गया जिनको दिल का दौरा, स्ट्रोक, या कैंसर से सम्बंधित पहले कोई बीमारी नहीं थी. इस समूह को दो समूहों में विभाजित किया गया था.

एक तरह वे जो सप्ताह में तीन या अधिक बार चाय पीते थे और दूसरे में चाय का सीन नहीं करते थे. 7.3 साल के फॉलो-अप के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक बार चाय पीते थे, उनमें अधिक समय तक स्वस्थ रहने की संभावना थी. जबकि आदतन चाय पीने वालों में हृदय रोग और स्ट्रोक विकसित होने की संभावना 20 प्रतिशत कम पाई गई. हृदय रोग और स्ट्रोक से मरने की संभावना 22 प्रतिशत कम और अन्य कारणों से मरने की संभावना 15 प्रतिशत कम पाई गई.