गर्भवती महिला ऐलोवेरा से रखे दूरी

By Tatkaal Khabar / 14-04-2018 05:17:29 am | 32136 Views | 0 Comments
#

ऐलोवेरा का प्रयोग खूबसूरती बढ़ाने में किया जाता है। ऐलोवेरा को कई नाम से जाना जाता है जैसे ग्‍वारपाठा, घृतकुमारी। दुनिया भर में इसकी 200 से अधिक प्रजातियां पाईं जाती हैं। इसके रस में 18 अमीनो एसिड, 12 विटामिन और 20 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं। मगर हम आपको बता दें कि ऐलोवेरा खाने के केवल फायदे ही नहीं कुछ नुकसान भी होते हैं। लखनऊ में डर्मेटोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर सुरेश का कहना है कि बिना डॉक्‍टरी सलाह के ऐलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को.
गर्भवती और स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं को भूलकर भी ऐलोवेरा या उसके जूस का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे गर्भाशय के संकुचन का खतरा रहता है, जिसके चलते गर्भपात या फिर गर्भस्‍थ शिशु में विकृति हो सकती है।