AST ने की वाराणसी में बड़ी कार्रवाई, ISI एजेंट को दबोचा

By Tatkaal Khabar / 20-01-2020 02:30:11 am | 33849 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश में एटीएस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को दबोच लिया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को गिरफ्तार किए गए एजेंट के पाकिस्तानी खुफिया विभाग संपर्क होने के सबूत मिले हैं। इसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आईएसआई एजेंट का नाम रशीद अहमद है जो कि चंदौली जिले के चौरहट का रहने वाला है। राशिद 2018 में कराची में अपने मौसी के गया था। इसके बाद वहां आईएसआई के संपर्क में आ गया। मार्च 2019 से वह पैसे के बदले देश के महत्वपूर्ण स्थानों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें आईएसआई को भेजने काम शुरू कर दिया। इन सूचनाओं के एवज में पाकिस्तानी एजेंसियों ने रशीद को पैसे और गिफ्ट भी भेजना शुरू कर दिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रशीद की गिरफ्तारी को एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। एटीएस के मुताबिक, रशीद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने भारत के किन-किन सुरक्षा प्रतिष्ठानों की डिटेल्स को पाकिस्तान में भेजे हैं। इसके अलावा एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान किस माध्यम से उसे पैसे और उपहार मिले हैं।