कल है रक्षा बंधन और साथ ही है चंद्र ग्रहण आइये जानते है किस समय सही मुहूर्त रहेगा रक्षा सूत्र बांधने का

By Tatkaal Khabar / 06-08-2017 02:35:33 am | 23390 Views | 0 Comments
#

पूरे देश में कल यानि 07.08.17 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण व भद्रा का साया मंडरा रहा है। सोमवार दिनांक 07.08.17 को भारत में खंडग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। जो रात 10.52 से प्रारंभ होकर रात 00:22 तक रहेगा। 12 साल बाद रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण पड़ रहा है। शास्त्रनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व ही सूतक लग जाएगा और इस दिन प्रातः 11:07 मि तक भद्रा का असर भी रहेगा।  भद्रा व सूतक में रक्षा सूत्र नहीं बांधा जाता तथा कोई शुभ कार्य भी नहीं किया जाता। ग्रहण काल के दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है तथा हर जगह इस अपवित्रता का असर होता है। इसी कारण ग्रहण के बाद स्नान कर मंदिरों व घर को धोकर साफ किया जाता है। 

सोमवार दिनांक 07.08.17 को दोपहर 12:26 से सूतक काल शुरू हो जाएगा। रक्षा बंधन पर पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण है। साल के इस दूसरे चंद्रग्रहण को चूड़ामणि कह कर बुलाया जाएगा तथा इसे प्रच्छाया भी कहते हैं। इस ग्रहण की अवधि 1 घंटा व 57 मिनट रहेगी। भारत में राजधानी नई दिल्ली के रेखांश व अक्षांश के मापदंड व समयानुसार रात 10.52 बजे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़नी शुरू होगी। रात 11:50 बजे ग्रहण चरम पर होगा। इसके बाद पृथ्वी की छाया चद्रंमा से छंटनी शुरू हो जाएगी। रात 12:49 बजे चंद्रमा पृथ्वी की छाया से मुक्त हो जाएगा।