अनुपम खेर का ट्विटर हुआ हैक,ट्विट में लिखा – आई लव पाकिस्तान

By Tatkaal Khabar / 06-02-2018 02:12:49 am | 15659 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर और बीजेपी नेता राम माधव का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया। दोनों का अकाउंट तुर्की से हैक किया गया है। हैकर्स ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आपका अकाउंट तुर्की से हैक कर लिया गया है। अनुपम खेर ने अकाउंट हैक होने की जानकारी ट्विटर इंडिया को दे दी है। अनुपम खेर की शिकायत के बाद उनका हैक हुआ अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अनुपम खेर और राम माधव का अकाउंट हुआ तो है तुर्की से हैक लेकिन उनके अकाउंट से आई लव पाकिस्तान जैसे ट्वीट किये जा रहे हैं। हैकर्स ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ‘आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज़ तिम ने हैक कर किया है, और आपका सारा जरूरी डेटा कैप्चर कर लिया है।