मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

By Tatkaal Khabar / 16-03-2026 08:32:48 am | 203 Views | 0 Comments
#

मुरादाबाद। 16 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मूंढ़ापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के आरटीओ क्षेत्र के रहने वाले दयाल सिंह, भुवन भंडारी, सुंदर सिंह, अनिल नेगी और यशदीप आपस में दोस्त थे और दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते थे। सभी दोस्त दो दिन पहले हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार से दिल्ली के लिए निकले थे। रास्ते में मूंढ़ापांडे के मनकरा मोड़ के पास उनकी कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने भुवन भंडारी, सुंदर सिंह और अनिल नेगी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कार चला रहे यशदीप का इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मूंढ़ापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के आरटीओ क्षेत्र के रहने वाले दयाल सिंह, भुवन भंडारी, सुंदर सिंह, अनिल नेगी और यशदीप आपस में दोस्त थे और दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते थे। सभी दोस्त दो दिन पहले हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार से दिल्ली के लिए निकले थे। रास्ते में मूंढ़ापांडे के मनकरा मोड़ के पास उनकी कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने भुवन भंडारी, सुंदर सिंह और अनिल नेगी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कार चला रहे यशदीप का इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।