रणवीर के साथ ऋतिक भी आईपीएल के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे

By Tatkaal Khabar / 04-04-2018 06:34:40 am | 13667 Views | 0 Comments
#

सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस साल आईपीएल के उद्घाटन समारोह में होने वाले फिनाले एक्ट में अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं। सुपरस्टार ने बीते दिन से इस फिनाले एक्ट के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है, जहां वह अपनी पिछली फिल्मों से अपने हिट गानों के मिश्रण पर प्रस्तुति देंगे, जिनमें 'धूम मचाले', 'एक पल का जीना', 'बावरे बावरे' और 'सेनोरीटा' जैसे सुपरहिट गीत शामिल हैं।

डांस और परफॉर्मेस में माहिर ऋतिक इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वह एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए उत्सुक हैं। ऋतिक से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जी हां, मैं आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर सकता हूं कि मैं आईपीएल के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने वाला हूं। मैंने इसकी रिहर्सल शुरू कर दी है।