पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया

By Tatkaal Khabar / 10-08-2020 03:29:02 am | 17967 Views | 0 Comments
#

पाकिस्तानी सेना ने लगातार आठवें दिन भी नियंत्रण रेखा पर पुंछ के कृष्णा घाटी, कीरनी, कसबा और बालाकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की।

गोलाबारी से दहशत में आए लोगों सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेकर जान बचाई। बालाकोट में कुछ घरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।