ब्लादिमीर पुतिन :हमने बना ली कोरोना की पहली वैक्सीन, बेटी ने भी लिया टीका

By Tatkaal Khabar / 11-08-2020 04:08:52 am | 18602 Views | 0 Comments
#

चीन में भी अंतिम चरण का ट्रायलउधर चीन की सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड ने मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण की शुरुआत की है. इस वैक्सीन का ट्रायल इंडोनेशिया में 1620 मरीज़ों पर किया जा रहा है.यह वैक्सीन इंडोनेशिया की सरकारी कंपनी बायो फ़ार्मा के साथ मिलकर बनाई जा रही है.


इसके पहले सोमवार को सिनोवैक ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रायल के दूसरे चरण में वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है और मरीज़ों में एंटीबॉडी आधारित इम्यून रिस्पॉन्स मिले हैं.कोरोनावैक नाम की यह वैक्सीन उन चंद असरदार वैक्सीन में से एक है जो परीक्षण के इस चरण तक पहुंची हैं. इनका अध्ययन करके इनके असर को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं.

दुनिया भर में इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि कोविड-19 के लिए वैक्सीन तैयार करने में सुरक्षा मानकों में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए. लेकिन हाल में देखा गया है कि सरकारों पर वैक्सीन तैयार करने के लिए लोगों का दबाव बढ़ता जा रहा है.