पाकिस्तान इलेक्शन 2018: मतदान हुआ खत्म वोटिंग शुरू,

By Tatkaal Khabar / 25-07-2018 03:11:06 am | 22898 Views | 0 Comments
#

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नैशनल असेंबली और चार प्रांतीय असेंबली के सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार शाम वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई। उल्लेखनीय है कि 70 साल के इतिहास में दूसरी बार पाकिस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण के लिए चुनाव हो रहा है। देशभर के 85,000 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर है जिसके लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।
Image result for   2018
आतंकी खतरे की आशंका के चलते ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां और 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए। कुल 85 हजार पोलिंग बूथों पर 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं ने मतदान किया। नेशनल असेंबली के लिए 3,459 प्रत्याशी और प्रांतीय विधानसभाओं में 8,396 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में कुल चार प्रांत हैं। पंजाब, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध। इन चारों प्रांतों में चुनाव हो रहे हैं। नेशनल असेंबली में 272 खुली और 70 आरक्षित सीटें हैं। चुनाव सिर्फ खुली यानी प्रत्यक्ष सीटों के लिए हो रहा है। इस चुनाव में एक अन्य दल भी जोर-आजमाइश कर रहा है।