खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य:केंद्र सरकार

By Tatkaal Khabar / 29-10-2020 03:49:06 am | 18809 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पहला फैसला हुआ है कि चीनी से बनने वाली इथेनॉल की नई कीमत अब 62.65 रुपये लीटर होगी। इथेनॉल बी हैवी की कीमत 57.61 रुपये, सी हैवी की कीमत 45.69 रुपये होगी।

आज फैसला लिया गया है कि 100 प्रतिशत खाद्यान्न के लिए जूट के बैग आएंगे और 20% शक्कर जूट के बैग में पैक होगी। इससे जूट की खेती को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार मिलेगा और किसानों का फायदा होगा।