मुंह के छालों से जल्द निजात पाने के लिए करें ये उपाय

By Tatkaal Khabar / 01-11-2020 01:59:16 am | 32673 Views | 0 Comments
#

जीभ में छाले tongue blisters होने एक आम समस्या होती है. लेकिन अक्सर जीभ के छाले खुले हुए घाव होते हैं जो जीभ की सतह कट जाने पर होते हैं.वैसे तो छाले 7 से 10 दिनों के अंदर अपने आप ही चले जाते हैं लेकिन फिर भी इनकी वजह से खाना खाने में बहुत तकलीफ और दर्द सहना पड़ता है.मुंह के छालों की तरह ही जीभ के छाले के लक्षण और समस्याएं भी समान ही होते हैं.किन आप घरेलू नुस्खों की मदद से भी जीभ पर छाले का इलाज कर सकते हैं. ये नुस्खे इस्तेमाल के लिए बिल्कुल हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है.जीभ के छाले के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर मिक्स करें. अब इस मिश्रण से कुल्ला करें. ऐसा कई बार करने से मुंह के छालों में आराम मिलता है.इसी के साथ लौंग में एगुनोल होतास है जो कि सूजन-रोधी और बैक्टीरिया -रोधी गुणों से युक्ट होता है. जीभ के छाले ठीक करने के लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की 3 से 4 बूंदे डालें और इस मिश्रण से कुल्ला करें. आपको ये उपाय दिन में तीन से चार बार करना है.