रूस के राष्ट्रपति का कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला

By Tatkaal Khabar / 02-12-2020 03:39:11 am | 19800 Views | 0 Comments
#

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अगले सप्ताह से 'बड़े स्तर पर' कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं। रूस ने 'स्पूतनिक-वी' कोरोना वैक्सीन बनाया है। रूस का कहना है कि स्पूतनिक वी काफी सुरक्षित है।
बता दें कि आज ही ब्रिटेन ने फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी दी है। ऐसे में अब जल्द ही ब्रिटेन में आम लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जाएगी। ब्रिटेन की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसीने बताया कि यह टीका उपयोग में लाने के लिए सुरक्षित है।