आपके फ़ोन के साथ लगाव आपके निजी रिश्ते को कर सकता है ख़राब

By Tatkaal Khabar / 01-05-2018 02:11:32 am | 23237 Views | 0 Comments
#

आप अगर  किसी के साथ होते हुए भी उसके साथ नहीं हैं यानी उससे बात करने के बजाय नजरें मोबाइल फोन में गड़ाए रहते हैं तो अब अलर्ट हो जाइए। एक अध्ययन में पता चला है कि दूसरों को नजरअंदाज करके अपने सेल फोन में मग्न रहने (फबिंग) से रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
Image result for cell phone use by girls
ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के मनोचिकित्सकों ने किसी को नजरअंदाज करते हुए अपने फोन में लगे रहने वाले लोगों पर इसके प्रभाव का अध्ययन किया। उन्होंने इसे फबिंग का नाम दिया है। उन्होंने पाया कि फबिंग बढ़ने से आपसी संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ता है।
उन्होंने 153 लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया जिन्हें दो लोगों की बातचीत के एनिमेशन को देखने के लिए कहा गया और साथ ही यह मानने के लिए कहा गया कि उनमें से एक वह खुद हैं।