India का स्टार खिलाड़ी आखिरी टेस्ट से हुआ बाहर

By Tatkaal Khabar / 12-01-2021 10:54:38 am | 28864 Views | 0 Comments
#

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) ऑस्ट्रेलिया से चल रही टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए है। दरहसल सीरीज़ के तीसरे मैच में जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगने के कारण वह सीरीज़ के आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए है।

आपको बतादें कि जडेजा के बाएं हाथ का अगूंठा फ्रैक्चर हो गया है। जडेजा को सिडनी (Sydney) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चार टेस्ट मैचों की सीरीजभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) ऑस्ट्रेलिया से चल रही टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए है

का तीसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। इस मैच में जडेजा ने पहले गेंदबाजी करते हुए 18 ओवर में 62 रन खर्च कर कुल चार विकेट लिए साथ ही बल्लेबाजी में भी 37 गेंदों पर 28 रन की अच्छी पारी खेली।

जडेजा की इस बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम मेज़बान ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 338 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही।