अमेरिका में फटी छह लाख साल पुरानी ज्वालामुखी

By Tatkaal Khabar / 04-05-2018 02:45:09 am | 29881 Views | 0 Comments
#

अमरिका के हवाई द्वीप में दुनिया के सबसे सक्रिय किलाऊ ज्वालामुखी फटने के बाद यहां नये खतरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. ज्वालामुखी ने शुक्रवार को लीलानी एस्टेट्स पर प्रचंड रूप में लावा उगला, जो निकट के रिहायशी इलाके में घरों पर गिरने लगा. इस वजह से वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित निकालने के आदेश दिये गये हैं. अधिकारियों ने निवासियों से पास के समुदाय केंद्र में शरण लेने को कहा है, जिसके बाद क्षेत्र के करीब 1,700 लोगों को घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा.

सबसे सक्रिय ज्‍वालामुखी किलाऊ 1983 से लगातार लावा उगल रहा था और आखिरकार बड़े विस्‍फोट के साथ फट गया. बताया जाता है कि यह ज्वालामुखी करीब 6 लाख साल पुरानी है.