रणवीर सिंह ने करीना को लेकर किया था आपत्तिजनक कमेंट, फिर मांगी माफी

By Tatkaal Khabar / 06-02-2021 11:28:03 am | 17684 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता रणवीर सिंह अपने शानदार अंदाज के लिए मशहूर हैं. एक्टर को लेकर कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज भी हुईं हैं. जिनको लेकर एक्टर को कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. बता दें, रणवीर सिंह ने एक बार करीना कपूर को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था. जिसे लेकर एक्टर कई दिनों तक चर्चा का विषय बने थे.

रणवीर सिंह 2010 में अनुष्का शर्मा के साथ करण जौहर के चैट शो पर पहुंचे थे. जहां सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी. इस दौरान बात करते हुए एक्टर ने बताया था कि वो करीना कपूर को स्वीमिंग करते हुए देखने के लिए लोकल स्वीमिंग क्लब जाते थे. अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा था कि वह करीना को स्वीमिंग करते देख ‘बच्चे से लड़के’ बन गए. रणवीर के इस बयान के बाद करीना कपूर के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था. जिसे लेकर खूब चर्चा भी हुई.


रणवीर को जब अपनी गलती का एसास हुआ तो, उन्होंने करीना के सभी फैंस से माफी मांगी और दोबारा ऐसा कुछ न बोलने की बात भी कही. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था – मैं फिल्मों में आया तब घमंडी था. मैंने कई ऐसी चीजें बोलीं जो मुझे नहीं कहनी चाहिए थीं. रणवीर ने कहा था, मुझे रातोरात सफलता मिल गई थी और मैं इसके लिए तैयार नहीं था. मैंने जो कुछ बोला उसके लिए पछतावा है.”