अजय देवगन ने शूरू की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग

By Tatkaal Khabar / 27-02-2021 12:58:54 pm | 19846 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शनिवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी। शेयर तस्वीर में अभिनेता स्क्रिप्ट पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि संजय लीला भंसाली उसकी बगल में खड़े हुए हैं।

साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम करने के 22 साल बाद दोनों फिर से एकजुट हुए हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में आलिया भट्ट हैं। कहानी कामाठीपुरा में एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित है और यह मुंबई के हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस' के एक अध्याय पर आधारित है।

यह पहली बार है, जब भंसाली ने आलिया को निर्देशित किया है। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है