रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद बोले;बस हो गया?

By Tatkaal Khabar / 02-03-2021 11:58:51 am | 24096 Views | 0 Comments
#

एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना टीके की पहली खुराक ली. उन्हें नई दिल्ली के आर.आर. अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई. इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेताओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी.


दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे.

सरकार ने 24 फरवरी को घोषणा की थी कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क लगाया जाएगा. निजी क्लिनिकों एवं केंद्रों पर उन्हें इसके लिए शुल्क देना पड़ेगा.