कोलकता में स्ट्रैंड रोड बिल्डिंग में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

By Tatkaal Khabar / 08-03-2021 02:50:39 am | 16329 Views | 0 Comments
#

कोलकता में स्ट्रैंड रोड बिल्डिंग में भयानक आग लगने की खबर आ रही है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कोलकाता स्ट्रैंड रोड की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की 13वीं मंजिल मं आग लगी है। रेलवे दफ्तर भी स्ट्रैंड रोड की बिल्डिंग में है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।


आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां जुटी हुई है और सीढ़ियों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने के कारण स्टेन रोड के इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके साथ ही इलाके को खाली कराया जा रहा है।