इटावा लायन सफारी मार्च में ही खोलने की तैयारी, भारत, रूपा और सोना शेर के होंगे दीदार

By Tatkaal Khabar / 10-03-2021 11:15:30 am | 37047 Views | 0 Comments
#

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) के बीहड़ों में स्थापित लायन सफारी (Lion Safari) के शेरों को देशी-विदेशी पर्यटक मार्च माह के आखिर तक देखने लगेंगे. जिन शेरों को पर्यटकों को दिखाया जाना है, उनको सफारी प्रबंधन ट्रायल प्वांइट मे छोड़कर आम लोगों के हिसाब से अभ्यासरत करने में जुटा हुआ है. लायन सफारी के रेंजर विनीत सक्सेना ने बताया कि भारत, रूपा और सोना नाम के शेरों को पर्यटक देख सकेंगे. इन शेरों को फिलहाल ट्रायल प्वाइंट में छोड़ दिया गया है, इनका प्रतिदिन अध्ययन किया जा रहा है.15 मार्च को इस अध्ययन की रिपोर्ट शासन को भेज दी जायेगी, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर लायन सफारी खोल दी जायेगी. लायन सफारी आने वाले पर्यटक भारत, रूपा और सोना का दीदार करेंगे.