West Bengal Assembly Election 2021: भाजपा ने तीसरे और चौथे चरण की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

By Tatkaal Khabar / 14-03-2021 01:45:28 am | 16089 Views | 0 Comments
#

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तीसरे और चौथे चरण की सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की 31 में से 27 सीटों और चौथे चरण की 44 सीटों में से 36 सीटों पर आज हम प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार विधानसभा सीट से पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी को उम्मीदवार बनाया. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी से त्यागपत्र देकर आए राजीव बनर्जी डोमजुर से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा सिंगर बाबुल सुप्रियो टालीगंज और चंडीतला से अभिनेता यशदास गुप्ता चुनाव लड़ेंगे. भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता बंगाल की तारकेश्वर सीट से चुनाव लड़ेंगे.