बंगाल चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने बढ़ाई मुकुल रॉय की सुरक्षा

By Tatkaal Khabar / 24-03-2021 03:10:24 am | 15284 Views | 0 Comments
#

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। यहां बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी भिड़ंत देखी जा रही है। बीते लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद बीजेपी भी पश्चिन बंगाल में अबकी बार 200 पार जैसे नारों के दम पर आगे बढ़ रही है तो वहीं तृणमूल छोड़ बीजेपी में कमल थामने वाले लोगों को भी क्रम परस्पर कायम है। इसके साथ ही बंगाल में राजनीतिक हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय बंगाल में बीजेपी के चुनावी अभियान की हर कड़ी से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही मुकुल राॉय की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पहले मुकुल रॉय को वाई प्लस की सुरक्षा मिली थी जिसे अब जेड श्रेणी में अपग्रेड किया गया है।