अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में हूं : श्रेया घोषाल

By Tatkaal Khabar / 29-03-2021 03:57:48 am | 18017 Views | 0 Comments
#

पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल ने रविवार सुबह इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में श्रेया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है, ‘‘अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का अनुभव ले रही हूं। यह ईश्वर का दैवीय चमत्कार है।’’ इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गायिका नीति मोहन ने लिखा है, ‘‘मम्मी टू बी ग्लो कर रही हैं।’’ टोनी कक्कड़ लिखते हैं, ‘‘बहुत बहुत मुबारक।’’ गायिका हर्षदीप कौर ने एक हार्ट ईमोजी पोस्ट किया है। इस महीने की शुरुआत में श्रेया ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया। श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों ने साल 2015 के फरवरी में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी।