सरसंघचालक मोहन भागवत को अस्पताल में कोविड इलाज के बाद मिली छुट्टी

By Tatkaal Khabar / 16-04-2021 01:33:40 am | 13949 Views | 0 Comments
#

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। कोविड पॉजिटिव होने के बाद पिछले आठ दिन से नागपुर के किंग्जवे हास्पिटल में वह भर्ती थे। अस्पताल के मेडिकल सर्विसेज डायरेक्टर डॉ. सुभ्रजीत दासगुप्ता ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि डॉ. मोहन भागवत का स्वास्थ्य अब ठीक हैं। ब्लड प्रेशर, पल्स, ब्लड शुगर सब सामान्य है। डॉक्टरों की टीम ने चेक करने के बाद उन्हें आज डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है। हालांकि, डॉ. मोहन भागवत को एहतियातन अगले पांच दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

बता दें कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की बीते नौ अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें नागपुर के किंग्जवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर डॉक्टरों ने मोहन भागवत को अस्पताल से छुट्टी दी है।