ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर नीतू कपूर ने रखी पूजा, आलिया भट्ट संग नजर आए रणबीर कपूर

By Tatkaal Khabar / 30-04-2021 03:03:11 am | 16385 Views | 0 Comments
#

एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से चले गए थे. ऋषि के निधन को 1 साल हो गया. ऋषि की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि को याद करते हुए पोस्ट लिखा. वहीं बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपनी मां के पास पहुंचे.मिली जानकारी के मुताबिक नीतू कपूर ने पहली पुण्यतिथि पर पूजा रखी थी. इस दौरान रणबीर व्हाइट कलर की टी-शर्ट और डेनिम जीन्स पहने नजर आएं.