दिल्ली में आसमान से बरसी राहत, बारिश के साथ गिरे ओले

By Tatkaal Khabar / 06-05-2021 01:23:42 am | 16915 Views | 0 Comments
#

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वासियों के लिए गुरुवार को आसमान से राहत की बूंदे बरसी। अचानक दिल्ली का मौसम पलट गया और पहले काले बादल छाए फिर देखते ही देखते बारिश होना शुरू हो गई। वहीं पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में ओलों के गिरने की भी खबर मिली हैं। वहीं तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रात तक दिल्ली में फिर से बारिश हो सकती है। आईएडी के अलर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली के अलावा आसपार के इलाकों में जैसे आगरा, बागपत,नोएडा, मोदीनगर, दादरी, हापुड़ में अगले 2 घंटों के दौरान बरसात होने की संभावनाएं है। इधर, दिल्ली में अचानक बदले मौसम का वीडियो आप देख सकते है कि कैसे दिन में काले बादल छा गए और अचानक अंधेरा हो गया।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज आंधी का दौर भी जारी रहा। हालांकि इस बारिश के बाद दिल्ली की जनता को गर्मी से काफी राहत मिली है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं आने वाले चार महीनों ( जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में अच्छी बारिश के संकेत दिए है। वहीं मानसूनी सीजन को लेकर मौसम विभाग 15 मई को अपना अनुमान जारी करेगा।