बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं इसको खत्म कर दूंगी

By Tatkaal Khabar / 08-05-2021 01:58:42 am | 16797 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कोरोना वायरस संक्रमित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जर‍िए अपनी ध्यान में लीन अपनी फोटो के साथ कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, 'मुझे पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी और आंखों में हल्की जलन भी थी। हिमाचल जाने की सोच रही थी इसल‍िए आज मैंने टेस्ट करवाया जब पता चला कि मैं कोरोना पॉज‍िट‍िव हूं। मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है।

कंगना ने लिखा, मुझे अंदाजा नहीं था कि ये वायरस मेरे शरीर के अंदर पार्टी कर रहा है, अब जब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी। लोगों, प्लीज किसी को भी खुद से जीतने की ताकत ना दें। अगर आप डरे हुए हैं तो ये आपको और भी डराएगा। आइए इस कोव‍िड-19 का खात्मा करें। ये कुछ नहीं बस एक छोटे समय का फ्लू है जिसे बहुत अटेंशन मिली और अब ये लोगों को डरा रहा है। हर हर महादेव'