यूपी में 4256 पुलिसकर्मी कोरोना पॉ़जिटिव, अस्पताल में 1891 भर्ती

By Tatkaal Khabar / 11-05-2021 01:48:41 am | 15286 Views | 0 Comments
#

 यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था), प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 2,365 बेड का इंतजाम पुलिस ने अपने संसाधनों द्वारा पुलिस लाइनों में किया है। इनमें 260 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त हैं। इन अस्पतालों में कुल 1891 पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और 854 डिस्चार्ज हो चुके हैं ।
उन्होंने बताया कि भर्ती पुलिसकर्मियों में 15 ऐसे रहे हैं जो बीमीरी बढ़ने पर बड़े अस्पतालों में रेफर किए गए हैं। GRP के एक कोविड केयर सेंटर में भर्ती पुलिसकर्मी की मौत भी हुई है। प्रदेश में 4,256 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं। अब तक कुल 15,409 पुलिसकर्मी ठीक होकर घर जा चुके हैं ।