Geeta Kapur ने सिंदूर लगाकर फोटो की पोस्ट, फैंस सकते में

By Tatkaal Khabar / 17-05-2021 08:54:58 am | 22384 Views | 0 Comments
#

इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर हैं गीता कपूर (Geeta Kapur). कई मशहूर फिल्मों में उन्होंने कोरियोग्राफी की है और आज कल एक रिएलिटी शो भी जज कर रही हैं. लेकिन वो गीता कपूर (Geeta Kapur) उर्फ गीता मां आजकल किसी और कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं.

गीता मां के सिंदूर ने किया हैरान
गीता मां (Geeta Kapur) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए. इन फोटोज में वो लाल रंग का सूट पहने हुए हैं और साथ ही मांग में सिंदूर लगा रखा है. यह सिंदूर देख उनके फैंस काफी हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि कहीं उन्होंने चोरी-छिपे शादी तो नहीं कर ली?