Israel Airstrikes : इजराइल की एयरस्ट्रैक मचा रही गाजा में तबाही, अब तक 213 फिलिस्तीनियों की मौत

By Tatkaal Khabar / 20-05-2021 02:32:00 am | 18455 Views | 0 Comments
#

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिलिस्तीन में स्थित गाजा और इजराइल के बीच मिसाइल वॉर जारी है। जिसमें गाजा के आम नागरिकों को जान-माल का नुकसान हो रहा है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस्लामिक समूह हमास के खिलाफ इजरायल की लड़ाई का असर आम लोगों पर पड़ रहा है, इजरायल की ओर से रिहायशी इलाकों में की गई बमबारी में अब तक 213 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इसमें 61 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 1400 से अधिक लोग घायल हैं। इजरायल की ओर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

कोविड टेस्टिंग लैब तबाह

इजरायल के एयरस्ट्राइक में गाजा में स्थित इकलौती कोविड टेस्टिंग लैब तबाह हो गई है. इस वजह से फिलिस्तीनियों की मुसीबत और बढ़ गई है. गाजा में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 28 फीसदी हो गई है।