यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा कदम- पार्टी के 2 बड़े नेता को किया बर्खास्त

By Tatkaal Khabar / 03-06-2021 01:31:45 am | 15045 Views | 0 Comments
#

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनैतिक उठापटक शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और बीएसपी के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को बीएसपी की ओर से विधायक दल का नेता चुना गया है। उधर, चर्चा है कि बीएसपी से निकाले गए दोनों नेता साइकिल की सवारी कर सकते हैं। क्योंकि दोनों ही लगातार एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के संपर्क में हैं।

अब शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को बसपा की तरफ से विधायक दल का नेता चुना गया है। अब राजनीतिक गलियारों में ये चर्चाएं तेज हो गई है कि पार्टी से निकाले गए नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो सकते हैं। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव से पहले मायावती के ये नेता साइकिल की सवारी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों नेता लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संपर्क में हैं।

बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दोनों नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से लालजी वर्मा और राअचल राजभर को निष्कासित कर दिया गया है।