लखनऊ कर्फ्यू: राजाजीपुरम के व्यापारियों ने थाली बजाकर खोली दुकानें, मौके पर पुलिस

By Tatkaal Khabar / 07-06-2021 02:35:06 am | 18924 Views | 0 Comments
#


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया जारी है. कोरोना एक्टिव केस 600 से ज्यादा होने की वजह से राजधानी लखनऊ में कोरोना कर्फ्यू जारी है. सोमवार को लखनऊ में राजाजीपुरम के व्यापारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और दुकानें खोलीं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानें बंद कराईं.

आपको बता दें कि यूपी अनलॉक की गाइडलाइन के अनुसार, जिन जिलों में 600 से ज्यादा केस हैं, वहां पर लॉकडाउन लागू रहेगा. 600 से कम केस होने पर उन जिलों में अनलॉक शुरू हो जाएगा. यूपी में अब सिर्फ राजधानी लखनऊ, गोरखपुर और मेरठ में कोरोना कर्फ्यू लागू है. बाकी 72 जिलों में अनलॉक शुरू हो गया है. यूपी सरकार में जनसंपर्क निदेशक शिशिर सिंह ने इसकी जानकारी दी.