जिनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है:राहुल गाँधी

By Tatkaal Khabar / 10-06-2021 02:11:59 am | 17701 Views | 0 Comments
#

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मांग की कि टीकाकरण केंद्र में बिना ऑनलाइन पंजीकरण के जाने वाले देश के प्रत्येक नागरिक को टीका लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है।

राहुल ने ट्वीट किया, "वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ही काफी नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर जाने वाले हर उस व्यक्ति को इसका लाभ मिलना चाहिए । जिनका ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ है, जिनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है।"