दिल्ली सरकार के CS की पिटाई मामले में सिसोदिया से होगी पूछताछ

By Amitabh Trivedi / 23-05-2018 03:55:27 am | 11322 Views | 0 Comments
#

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट के मामले में पूछताछ में शामिल होने को कहा है।आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अंशु प्रकाश के साथ मारपीट की। पिछले शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल से उनके आवास पर तीन घंटे पूछताछ की।मुख्य सचिव ने आरोप लगाया कि 20 फरवरी को आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनकी मौजूदगी में उनके (अंशु प्रकाश) के साथ मारपीट की।