सुकमा में नक्‍सलियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट,...

By Tatkaal Khabar / 24-05-2018 02:55:15 am | 17930 Views | 0 Comments
#

 नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में छत्तीसगढ़ में  प्रेशर बम धमाका होने से सीआरपीएफ के उप निरीक्षक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है। सुकमा के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को बताया कि जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसवाड़ा गांव के करीब आज प्रेशर बम की चपेट में आकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 206 कोबरा बटालियन के उप निरीक्षक राजेश कुमार की मौत हो गई जबकि, आरक्षक मानिक तिनपारे घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तिमिलवाड़ा से दोरनापाल के मध्य सीआरपीएफ के दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब पुसवाड़ा गांव के करीब जंगल में पहुंचा तब राजेश कुमार और मानिक का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और दोनों घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ और दोनों घायलों को वहां से निकाला गया। घायल पुलिस ​कर्मियों को चिंतागुफा स्थित सीआरपीएफ के फिल्ड अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कुमार की मृत्यु हो गई।