यूपी की जनता को वैक्सीन लगा दो और जब आखिरी वैक्सीन बचे तो मैं तैयार हूं : अखिलेश यादव

By Tatkaal Khabar / 01-07-2021 01:49:58 am | 31114 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एकबार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। लगातार कोशिश करनी चाहिए की ज्यादा वैक्सीन लगे। तीसरी लहर के लिए सरकार को अस्पताल तैयार रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगा दें और जब आखिरी वैक्सीन बचे तो मैं तैयार हूं कि हमें भी लगा दें।