Bihar: कल से खुलेंगे प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान

By Tatkaal Khabar / 11-07-2021 02:31:44 am | 26037 Views | 0 Comments
#

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave of Corona) के बाद सोमवार से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय (Schools, College & Universities) खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार (Bihar Government) ने एक दिन में 50 फीसदी क्षमता के साथ शिक्षण संस्थानों (Educational institutions) को खोलने की अनुमति दी है।


बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार ने हाल ही में घोषणा की थी कि शैक्षणिक संस्थानों को 12 जुलाई से फिर से खोला जाएगा। राज्य में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के मामलों की संख्या में गिरावट को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।