सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद क्या अब काम पर लौटेंगी शहनाज़ गिल? ‘हौसला रख’ के मेकर्स चाहते हैं कि एक्ट्रेस इस महीने शुरु करें फिल्म की शूटिंग

By Tatkaal Khabar / 27-09-2021 02:15:46 am | 22933 Views | 0 Comments
#

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के गम से शहनाज़ गिल अब तक ऊबर नहीं पाई हैं और अब भी उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. इस बीच खबर आ रही है कि शहनाज़ गिल अब काम पर लौट सकती हैं. बताया जा रहा है कि पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ के मेकर्स चाहते हैं कि शहनाज़ इस महीने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दें. दरअसल, ‘हौसला रख’ में शहनाज़ गिल दिलजीत दोसांझ के साथ नज़र आने वाली हैं. निर्देशक अमरजीत सिंह सरोन की कॉमेडी फिल्म के लिए दोनों ने मार्च में कनाडा में शूटिंग की थी. हालांकि फिल्म के कुछ शॉट्स अभी भी अधूरे हैं, इसलिए मेकर्स चाह रहे हैं कि शहनाज़ गिल जल्द ही फिर से काम पर लौट आएं शहनाज़ गिल अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के सदमे से गुज़र रही हैं. ‘बिग बॉस 13’ के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का बीते 2 सितंबर को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था, तब से शहनाज़ गिल की हालत बेहद खराब है.