अनन्या पांडे के जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, पिता चंकी पांडे ने अभिनेत्री को बताया 'दिल की धड़कन'

By Tatkaal Khabar / 30-10-2021 03:44:45 am | 16713 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे का आज 24वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर ईशान खट्टर और सारा अली खान सहित कई सितारों ने बधाई दी है। अनन्या ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 
ईशान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी केक डे एनी पैनी। सच्चाई, ताकत और प्यार हमेशाआपके साथ रहे'। वहीं, सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर अनन्या के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सारा और अनन्या एक-दूसरे को गले लगाती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा-‘जन्मदिन की बहुत-बहुत अनन्या शुभकामनाएं’।   

इसके अलावा करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, शनाया कपूर और मनीष मल्होत्रा ने भी अभिनेत्री को विश किया है।Ishaan Khatter Birthday Wish For Rumoured GF Ananya

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना पांडे ने भी अपने बेटी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए चंकी पांडे ने लिखा, "मेरी दिल की धड़कन अनन्या हैप्पी हैप्पी बर्थडे। आप को दुनिया में प्यार और सफलता की हासिल हों।"