फवाद खान और सनम सईद फिर दिखेंगे एकसाथ, फिर से 'जिंदगी होगी गुलज़ार',

By Tatkaal Khabar / 15-12-2021 04:00:38 am | 15620 Views | 0 Comments
#

ऐक्टर फवाद खान (Fawad Khan) और सनम सईद (Sanam Saeed) के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जी हां, अपने सुपरहिट शो 'जिंदगी गुलज़ार है' (Zindagi Gulzar Hai) से सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि इंडिया में भी लोगों का दिल जीतने वाले फवाद और सनम (Fawad Khan-Sanam Saeed) एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों 8 साल बाद नए शो के लिए फिर से एक साथ काम करेंगे।


फवाद खान और सनम सईद 'जिंदगी गुलज़ार है' के आठ साल बाद 'जिंदगी' की आगामी सीरीज में एक बार फिर से साथ में नज़र आएंगे। इस सीरीज का टाइटल अभी तक तय नहीं किया गया है। ये अपकमिंग शो डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगा। इसका निर्देशन आसिम अब्बासी करेंगे। आसिम को 'केक' और 'जिंदगी' सीरीज के हिट शो 'चुडैल्स' के लिए जाना जाता है।




जानकारी के मुताबिक, शो के मेकर्स ने बताया है कि ये सीरीज एक फैमिली के मेंबर्स की पुनर्मिलन पर आधारित है। इसमें दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी।