सोनम कपूर के ससुर संग 27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में हुआ ये बड़ा खुलासा

By Tatkaal Khabar / 13-03-2022 10:51:29 am | 14191 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुर हरीश अहूजा की कंपनी 'शाही एक्सपोर्ट' से करोड़ों की ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम बारीकी से जांच में जुटी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि देश की नामचीन करीब 15 कंपनियां इन साइबर ठगों के निशाने पर थीं, इनमें से करीब चार कंपनियों से फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके थे।

साइबर थाना प्रभारी बसंत ने बताया कि इस मामले में सभी मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके बावजूद मामले की छानबीन जारी है। इसमें अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। साइबर थाना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इन कंपनियों की डिटेल खंगाली जा रही है।