कोरोना की चपेट में आए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, लोगों से की मास्क पहनने की अपील

By Tatkaal Khabar / 12-07-2022 04:01:53 am | 15456 Views | 0 Comments
#

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘आज, मुझे हल्की थकान का अनुभव हुआ। जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मैने खुद को पृथक कर लिया है।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से फेस मास्क पहनने, उचित टीकाकरण सुनिश्चित करने सुरक्षित रहने की अपील की।